Sunday, 10 July 2016

Prerna Shushma Ki Baagi



भोजपुरी सिनेमा की बहुचर्चित अदाकारा प्रेरणा शुष्मा की धमाकेदार वापसी बागी इश्क़ से  इस फिल्म के  डायरेक्टर पराग पाटिल प्रोडूसर हेमंत गुप्ता , मनोज गुप्ता है इस इस फिल्म के अन्य कलाकार है संदीप सिंह , प्रियंका पंडित , अवदेश मिश्रा , मनोज  सिंह टाइगर ,  ऋतू पांडेय , राकेश त्रिपति और  कनक पांडेय है। इस फिल्म की कहानी मनोज पांडेय ने लिखी है वही गीत राजेश मिश्रा और मुन्ना दुबे ने दिया है  जबरदस्त संगीत से सजाया है दामोदर राय  ने जिसके गाने गए है अलोक कुमार , प्रेमेला जैन खुशबु जैन ,मनोज मिश्र , ममता रावत और अनामिका सिंह इस फिल्म की शूटिंग समाप्त हो चुकी है और जल्द ही दर्सको के बिच आ जाएगी प्रेरणा शुष्मा इस महीने एक और फिल्म की है जिसका नाम है मेहँदी  लगा के रखना ये भी जल्द ही प्रदर्शित होने वाली है।

Monday, 27 June 2016

भोजपुरी सिनेजगत की खूबसूरत बाला ऋतू सिंह

भोजपुरी सिनेजगत की खूबसूरत बाला ऋतू सिंह कम समय में ही सभी का दिल जीतकर ने अपना एक अलग मुकाम हासिल कर लीं हैं। नयी ताजगी व स्फूर्ति के साथ अपनी पहली ही भोजपुरी फिल्म बिन बजावा सपेरा से चर्चा में आयी मासूम चेहरा, मृदु भाषी, बला की खूबसूरत, लोक लुभावन नयन की मल्लिका सिनेतारिका ऋतु सिंह ने अपने नृत्य और आकर्षक अभिनय के जरिये अपनी पहली ही फिल्म से सिनेप्रेमियों के दिल में विशेष जगह बनाने कामयाब हुई हैं।

Sunday, 12 June 2016

खेसारी लाल यादव को मिली सरप्राइज वेडिंग एनिवर्सरी पार्टी

भोजपुरी फिल्मो में अपनी गायकी और अभिनय से लाखो दर्शको को अपना दीवाना बनाने वाले अभिनेता खेसारी लाल यादव की आज वेडिंग एनिवर्सरी है .वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर भी खेसारी अपनी फ़िल्म 'मेहंदी लगा के रखना' की शूटिंग में व्यस्त है जो गुजरात में शूट की जा रही है.लेकिन इस खास मौके पर फिल्म के निर्माता अनंजय रघुराज और अपने करीबी साथी कलाकारों ने खेसारी लाल यादव के इस खास दिन को और भी खास तब बना दिया जब उन्होंने एक सरप्राइज प्लान किया और खेसारी को उनके वेडिंग एनिवर्सरी पर सरप्राइज़ देकर उनकी वेडिंग एनिवर्सरी को और यादगार बना दिया.इस मौके पर फिल्म के डायरेक्टर रजनीश मिश्रा,ने भी कुछ खास अरेजमेंट किया था उन के साथ धीरज सिंह,बाद्शाह खान,काजल राघवानी,रफ़ीक भाई,रीतू सिंह,ज्योति ने खेसारी लाल यादव के साथ मिलकर काफी धमाल मचाया.
मेहंदी लगा के रखना नाम की इस फ़िल्म का निर्माण अनन्या क्राफ्ट एंड विजन व त्रिमूर्ति इंटरटेनमेंट मीडिया कर रही है जबकि फ़िल्म को प्रस्तुत कर रही है ओम साईं राम इंटरटेनमेंट । फ़िल्म के निर्माता हैं अनंजय रघुराज व सह निर्माता है रजनीश सिंह। फ़िल्म के निर्देशन की कमान थामी है रजनीश मिश्रा ने , जिनकी गिनती भोजपुरी के सबसे बड़े संगीतकार के रूप में होती है और इस फ़िल्म से वे निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं साथ ही फ़िल्म का संगीत भी उन्होंने ही दिया है जबकि गीतकार हैं श्याम देहाती व प्यारेलाल कविजी । मेहंदी लगा के रखना में सुपर स्टार खेसारी लाल यादव , काजल राघवानी , अवधेश मिश्रा , सुशील सिंह , संजय पांडे , मनोज टाइगर, आनंद मोहन व करण पांडे आदि मुख्य भूमिका में हैं ।

Tuesday, 17 May 2016

उजागर हुआ प्रियंका चोपड़ा के भोजपुरी प्रेम का राज

------------------------------
इस साल की शुरुवात में जब बॉलीवुड की नामचीन अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फ़िल्म निर्माण कंपनी पर्पल पेबल पिक्चर्स के निर्माण की घोषणा के साथ ही भोजपुरी फ़िल्म बम बम बोल रहा है काशी के की घोषणा की थी तबसे अटकलों का बाज़ार गरम था की एक इंटेरनेशनल स्टार अपनी कंपनी की शुरुवात उस इंडस्ट्रीज की फ़िल्म से क्यों कर रही है जिसका ...नाम सुनते ही दुसरी इंडस्ट्रीज वाले लोग नाक भौ सिकोड़ने लगते हैं । प्रियंका चोपड़ा की माँ डॉ मधु चोपड़ा ने इस राज को उजागर कर दिया है । उन्होंने बताया की बिहार प्रियंका के दिल में बिहार के लिए काफी सम्मान है क्योंकि उनका जन्म जमशेदपुर में हुआ । पहली बार स्कूल भी वो यहीं गयी । मिस वर्ल्ड का खिताब जितने के बाद वह सबसे पहले बिहार ही आई थी । यही नहीं खुद डॉ मधु चोपड़ा की मातृभाषा भी भोजपुरी है ।डॉ मधु चोपड़ा ने बताया की प्रियंका ने भोजपुरी के साथ साथ पंजाबी और मराठी फिल्में बनाने का भी फैसला किया है । भोजपुरी फ़िल्म बम बम बोल रहा है काशी बन कर तैयार है और आगामी 10 जून को बिहार में रिलीज़ हो रही है । लेखक निर्देशक संतोष मिश्रा की इस फ़िल्म में भोजपुरी के जुबली स्टार निरहुआ , आम्रपाली दुबे , अंतरा बनर्जी, प्रकाश जैस , मनोज टाइगर , संजय पांडे , अयाज़ खान आदि मुख्य भूमिका में है । फ़िल्म में गीत संगीत मधुकर आनंद व रजनीश मिश्रा का है , कैमरामैन है रफीक शेख जबकि प्रचारक हैं उदय भगत ।