Monday, 14 March 2016

पाखी हेगड़े की फिल्म “बलमा बिहार वाला 2″के पहले दिन को पहले शो को मिली बम्पर ओपनिंग

भोजपुरी सिनेमा की लकी चार्म पाखी हेगड़े की कम बैक भोजपुरी फ़िल्म बलमा बिहार वाला 2 के पहला दिन का पहला शो बम्पर ओपनिंग के साथ शुरू हुआ। महिला दर्शकों की हमेशा से ही पहली पसंद रही पाखी हेगड़े की सभी फिल्मों को हमेशा ही प्यार मिलता रहा है। 4 मार्च को बिहार और मुम्बई में एक साथ प्रदर्शित की गई फ़िल्म बलमा बिहार वाला 2 में केंद्रीय भूमिका में इन्हें दर्शकों की तालियों और सीटियों के साथ खूब प्यार मिल रहा है। इनके चाहने वाले सिनेप्रेमी अपने नजदीकी सिनेमाघरों में जाकर सिनेमा देखते हुए जहाँ खूब रोमांचित हो रहे हैं, वहीँ इनके कम बैक होने से उनमें अपार ख़ुशी की लहर फैली हुई है।
गौरतलब है कि मुम्बई के नवरंग सिनेमा में बलमा बिहार वाला 2 का प्रीमियर धूमधाम से किया गया। साथ ही पहले दिन का पहला शो पाखी हेगड़े ने दर्शकों के साथ देखा और उनके हर रिएक्शन को इन्होंने नजदीक से अब्जॉर्ब किया। फिल्म देखने आये बहुत से लोगों के लिए टिकट खिड़की से टिकट भी खरीदा।
देवघर इंटरटेनमेन्ट के बैनर तले निर्मित बलमा बिहार वाला 2 के निर्माता रितेश ठाकुर हैं तथा निर्देशक विष्णु शंकर बेलू हैं। मुख्य भूमिका में लकी चार्म सिनेतारिका पाखी हेगड़े के साथ अरविन्द अकेला कल्लू, अनिल सम्राट, गायक से नायक बने रितेश पाण्डेय, प्रिया शर्मा, अंशु तिवारी, माही खान, हीरा यादव, विष्णुशंकर बेलू भी प्रमुख भूमिका में हैं।
एक सवाल के जवाब में पाखी हेगड़े ने कहा कि फ़िल्म के अच्छी ओपनिंग से मैं आज बहुत ज्यादा खुश हूँ। दर्शकों का मुझे बहुत प्यार मिल रहा है। हमेशा की तरह आज भी दर्शकों ने मुझे सर आँखों पर बिठाया है। दर्शक ऐसे ही मुझ पर अपना प्यार आशीर्वाद बनाये रखें। मैं अपने सभी चाहने वालों का सदा आभारी हूँ।
News By Film PRO Sunil Prajapati
 

No comments:

Post a Comment